संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर होशियारपुर के डीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री मान को भेजा मांग-पत्र

होशियारपुर, 28 अप्रैल 2025: संयुक्त किसान मोर्चा पंजाब के आह्वान पर होशियारपुर के डी.सी. के माध्यम से संयुक्त किसान मोर्चा पंजाब के नेतृत्व में मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान को मांग-पत्र भेजा गया। जिसमें मांग की गई कि 1. संघर्षशील लोगों पर किए जा रहे जबरन पुलिस हमले बंद किए जाएं और गुंडागर्दी पर लगाम लगाकर सार्वजिनक संघर्ष करने का बुनियादी लोकतांत्रिक अधिकार तुरंत बहाल किया जाए।
2. आदर्श स्कूल चाउके के नौकरी से निकाले गए शिक्षकों को तुरंत बहाल किया जाए। 3. जेलों में बंद अध्यापकों, किसानों, विद्यार्थियों के माता-पिता और अन्य इंसाफ पसंद लोगों को बिना शर्त तुरंत रिहा किया जाए। 4. महिला किसान नेताओं की बेतहाशा पिटाई करने और जालिम रवैये के दोषी पुलिस अधिकारियों के विरुद्ध जुर्माना और केस दर्ज करके गिरफ्तार किया जाए।


5. आदर्श स्कूल चाउके के धरने के दौरान अध्यापक संदीप सिंह की कार में पड़े 43000 रुपये फंड, दो सोने के कन-टोकस सहित मोबाइल फोन चोरी करने वाले दोषियों गुरप्यार सिंह और मनजीत सिंह चाउके के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके चोरी की रकम, सोने और मोबाइल फोन सहित कार वापस दिलवाई जाए। 6. संघर्ष के दौरान हटाए गए निजी स्कूल प्रबंधकों पर सरकारी जांच रिपोर्ट में लगे भ्रष्टाचार के आरोपों के तहत केस दर्ज किए जाएं।

आदर्श स्कूल भोपाल और आदर्श स्कूल बोहा सहित मालवा कॉलेज ऑफ इंस्टीट्यूट मलकपुर ख्याला (मानसा) को भी इनके भ्रष्ट प्रबंधों से मुक्त किया जाए। 7. अखाड़ा में जानलेवा प्रदूषण का कारण बन रही फैक्ट्री बंद करवाने के लिए शांतिपूर्ण पक्का सार्वजनिक मोर्चा लगा रहे किसानों मजदूरों पर अंधा पुलिस जुल्म करने के दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। 8. यहाँ तोड़े गए मोर्चे के टेंट का पूरा मुआवजा दिया जाए और पुलिस द्वारा उठाए गए फ्रिज, कूलर, लंगर के बर्तन, राशन और दो ट्रॉलियां सही सलामत वापस की जाएं।
9. किरती किसान यूनियन के यूथ विंग जिला संगरूर के प्रधान निर्भय सिंह खाई पर कातिलाना हमला करने वाले (एफ.आई.आर नंबर 87, 25-4-2025 थाना लहरा) में नामजद दोषियों और अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके तुरंत गिरफ्तार किया जाए।
आज के प्रतिनिधिमंडल में हरबंस संघा, कॉम. गुरमेश सिंह, दविंदर सिंह ककों, बलविंदर सिंह काहरी, बलविंदर सिंह और सुरजीत सिंह मरनाइयां, चरनजीत सिंह भिंडर, शेरजंग बहादुर सिंह, दिलबाग सिंह, सुखदेव सिंह ढिल्लों, तलविंदर हीर, राजिंदर सिंह, मनजीत सिंह खानपुर, गुरचरन सिंह, करनैल सिंह, कुलतार सिंह, सुरिंदर सिंह और बलवीर सिंह आदि उपस्थित थे।