आप सरकार द्वारा महिला दिवस पर महिलाओं से धोखा तथा धक्केशाही अंत्यत निन्दनीय : तीक्ष्ण सूद


होशियारपुर ( 8 मार्च ): भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं कैबिनेट मंत्री श्री तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रैस नोट मे पंजाब के आम आदमी पार्टी सरकार के 5 में व अंतिम बजट जिसे आज वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने पेश किया के प्रति अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट बिल्कुल नीरस रहा है।उन्होंने कहा कि पंजाब के विकास के लिए सरकार के पास नहीं कोई रोड़ मैप है”तथा ना ही उसके लिए धन राशि रखी गई है ” आम आदमी पार्टी ने 2022 में चनावों से पूर्व पंजाब की 18 साल से ऊपर सभी महिलाओ के साथ वायदा किया था कि उन्हें सरकार बनते ही 1000 रु प्रति महीना उनके खाते में डेल जायगे।
4 साल बाद तक वित्तीय कमी का रोना धोना डालकर 1000 -1000 रू नहीं दिए गए । अब चुनावी साल में वायदा खिलाफी करते हुए कुछ विशेष महिलाओं को ही एक साल के लिए यह धन राशि देने की बजट में घोषणा की गई है। उन्होंने कहा हैं कि महिला दिवस पर महिलाओं के साथ इतना बड़ा धोका नहीं हो सकता।

अभी तक यह भी नहीं पता कि यह पैसे कब से मिलने शुरू होंगे तथा कैसे मिलेंगे। इतना ही नहीं पुराने 48000 रु की मांग करने के लिए शांति पूर्वक आंदोलन करने वाली महिलाओं को सरकार ने हिरासत में लेने का दुरसाहस तक कर डाला जो कि अत्यंत शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि अगर वायदे अनुसार देना था तो सभी महिलाओं को पूरे पांच साल के लिए 60000 रु प्रति महिला देने बनते थे।
उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त बजट में कुश भी नया नहीं है। पिछले 4 सालो में वित्तीय हालत ठीक करने की बजाय सरकार ने सवा लाख़ करोड़ रुपए और कर्ज़ा ले लिया। जो अवैध माइनिंग बंद करके आम आदमी पार्टी नेतायो ने 20,000 करोड़ प्रतिवर्ष इकट्ठा करने का दावा किया था उसकी भी फुक निकल चुकी है। क्योंकि वित्त मंत्री के अनुसार माइनिंग से सरकार केवल 500 करोड़ रुपए ही कमा पाई है।

जिसका मतलब स्पष्ट है कि 5 सालो इस मामले में साढ़े 97 हज़ार करोड़ आप सरकार के भ्रष्टाचार के भेंट चढ़ गया है। 16 मेडिकल कॉलेज देने का वायदा भी बजट में पूरा नहीं किया गया। शहरों में सड़को तथा सफ़ाई आदि की हालत बदतर है। परन्तु शहरी विकास के लिए भी मात्र 665 करोड़ रुपए ही रखे गए है जो कि ऊंट के मुंह में जीरे के बराबर है। उन्होंने कहा कि इस बजट से पंजाब की वित्तीय व्यवस्था बुरी तरह चरमरा जाएगी तथा आम आदमी पार्टी को इतिहास में पंजाब की बरबादी के लिए याद रखा जायगा।




