Hoshairpur

पंजाब बजट में महिलाओं को 1000 रुपए प्रतिमाह देने के फैसले पर विभा शर्मा ने जताया आभार

होशियारपुर, 8 मार्च ( हरपाल लाडा ): अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विधायक ब्रह्मशंकर जिम्पा की धर्मपत्नी विभा शर्मा ने पंजाब बजट में महिलाओं को प्रति माह 1000 रुपए देने की घोषणा पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इस संबंध में मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर परवीन सैनी, डिप्टी मेयर रंजीता चौधरी की मौजूदगी में आयोजित एक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेते हुए सरकार के इस फैसले का स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान विभा शर्मा ने कहा कि अब पंजाब की 18 साल से ज़्यादा उम्र की सभी महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए और एससी कैटेगरी की महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए मिलेंगे।

उन्होंने कहा कि आज का दिन पंजाब की महिलाओं के लिए बेहद खुशी और सम्मान का दिन है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पेश किए गए बजट को पंजाब की महिलाओं को समर्पित कर एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि विधानसभा में आज पंजाब की महिलाओं से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता दी गई और सरकार ने अपनी शेष बची प्रमुख गारंटी को भी पूरा कर दिया है।

विभा शर्मा ने कहा कि यह फैसला महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे प्रदेश की लाखों महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी और परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में भी सहयोग मिलेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लगातार महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके सम्मान के लिए काम कर रही है।

इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं ने भी खुशी व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया और इस फैसले को महिलाओं के लिए ऐतिहासिक बताया।

इस अवसर पर ब्लॉक समिति मेंबर वाइस चेयरमैन हरदीप कौर नंगल, पार्षद मोनिका कतना, चंद्रावती देवी, नरिंदर कौर सहित आम आदमी पार्टी की महिला कार्यकर्ता और अन्य महिलाएं भी उपस्थित थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page