Hoshairpur

युवा समाज सेवी अमन सिद्धू के निवास स्थान पहुंचे चेयरमैन पावला, वार्ड की समस्याओं के हल का आश्वासन

होशियारपुर ( हरपाल लाडा ): होशियारपुर नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन व जिला प्रधान गुरविंदर सिंह पावला लक्ष्मी एनक्लेव स्थित युवा समाज सेवी व आप कार्यकर्ता अमन सिद्धू के निवास स्थान पर पहुंचे।

इस दौरान उन्होंने वार्ड की समस्याओं पर चर्चा की और उनके हल का आश्वासन दिया। इस दौरान श्री पावला ने कहा कि मेहनतकश व समाज सेवी युवा अपनी सोच और इच्छा शक्ति से समाज में बदलाव ला सकते हैं।

उन्होंने कहा कि अमन सिद्धू व उनकी टीम मानव सेवा के जो प्रकल्प चला रही है वह प्रेरणादायक है और रक्तदान के क्षेत्र में इनकी तत्परता सराहनीय है।

इस मौके पर अमन सिद्धू ने श्री पावला को मोहल्ले की समस्याओं से अवगत करवाया और समाज सेवा के प्रण को दोहराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page