Hoshairpur

1 लाख 75 हजार आहुतियां एवं दुर्गा के 1008 पाठ के साथ संपूर्ण हुआ श्री रुद्र चण्डी महायज्ञ

होशियारपुर ( हरपाल लाडा ): श्री नंद अन्नपूर्णा चैरीटेबल सोसायटी होशियारपुर की तरफ से ब्रह्मर्षि नन्द किशोर शास्त्री जी महाराज के आशीर्वाद से करवाया जा रहा श्री रुद्र चण्डी महायज्ञ पूर्णाहुति के साथ विश्रामित हो गया। इसी के साथ रुद्र की 1 लाख 75 हजार आहुतियां एवं दुर्गा के 1008 पाठ पूर्ण हुए एवं श्रीमद्भागवत कथा भी विश्रामित हो गई है।

इस मौके पर प्रधान रमेश अग्रवाल एवं महामंत्री तरसेम मोदगिल ने आयोजन में सहयोग देने एवं भागीदार बनने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि रविवार को ब्राह्मण विदाई, कन्या पूजन एवं भण्डारा लगाया जाएगा। पूर्णाहुति में मुख्य यजमान के तौर पर नील कमल मोदगिल, नीना मोदगिल, तन्वी मोदगिल एवं रीत मोदगिल ने आहुतियां डालीं और सभी को इस आयोजन की बधाई दी।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूर्णहुति में नारियल डाला और परिक्रमा की। इसी बीच श्री मद्भागवत कथा को भी विश्राम दिया गया। जिसमें कथा व्यास धीरज कृष्ण शास्त्री ने श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन की सभी को बधाई दी और प्रार्थना की कि ऐसे आयोजनों से होशियारपुर और देश पर प्रभु कृपा बरसती रहे।

इस मौके पर तीक्ष्ण सूद, शिव सूद, यशपाल शर्मा, कमलजीत कौर, संदीप सैनी, निपुण शर्मा, हरीश सैनी, अशोक गुप्ता, विकास सिंगला, दविंदर वालिया गुरुजी, मोहन लाल पहलवान, पं. ओमकार नाथ शर्मा, मुकेश डाबर, पवन शर्मा, प्रमोद शर्मा, पं. रमेश, विपन वालिया, कृष्ण गोपाल शर्मा, मनोज दत्ता, निखिल गुप्ता व अन्य गणमान्य तथा श्रद्धालु मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page