Hoshairpur
नर सेवा नारायण सेवा और अन्नदान महादानः हैप्पी सूद


होशियारपुर ( हरपाल लाडा ): प्रतिमाह की तरह इस माह भी संक्रांति के उपलक्ष्य में कोतवाली बाजार में लंगर लगाया गया। इस मौके पर कोतवाली बाजार के प्रधान व पंजाब कांग्रेस सेवा दल के सचिव अशोक सूद हैप्पी ने लंगर में सेवा करते हुए कहा कि नर सेवा ही उत्तम सेवा है।
अन्नदान को महादान कहा गया है। इसलिए हर व्यक्ति को यथाशक्ति दान पुण्य अवश्य करना चाहिए। इस मौके पर पं. नरोत्तम शर्मा, मदन गांधी, डा. भारत भूषण सूद, पं, विकास शर्मा, राजेन्द्र काका, विजय कुमार, रिक्की मरवाहा, पं. मुकेश शर्मा, शुभम मरवाहा, वंश मरवाहा, कर्ण शर्मा, अर्पण सूद एवं वैवभ सोनी सहित अन्य दुकानदार साथी मौजूद थे।



