Hoshairpur
एलआईसी कार्यालय में मनाया गया हिन्दी दिवस


होशियारपुर ( हरपाल लाडा ): एलआईसी कार्यालय माल रोड में राष्ट्रीय हिन्दी दिवस मनाया गया। इस मौके पर ब्रांच मैनेजर जोगिंदरपाल ने सभी को हिन्दी को प्रोत्साहित करने एवं हिन्दी के महत्व पर प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि हिन्दी हमारी राष्ट्रीय भाषा है तथा हमें इसका सम्मान करने के साथ-साथ दैनिक जीवन में भी इसे प्रयोग में लाना चाहिए।

इस अवसर पर मैनेजर एचएस सिद्धू, रशपाल, हरमेश, विनोद गोयल, ब्रिजपाल सिंह शेखावत, मैडम मीना, टोनिका, नेहा, सोनी, हरमेल सिंह, किरन, कुलविंदर, सुरिंदर सिंह, अनिल कुंद्रा, नरेश, परवीन, संजीव सहित अन्य स्टाफ सदस्य एवं एलआईसी एडवाइज़र मौजूद थे।



