शिवालिक हिल्ज़ वैल्फेयरर सोसायटी होशियारपुर की आरे से मुहल्ला नीलकंठ में 46वां आयुवैर्दिक मैडिकल कैम्प


होशियारपुर( हरपाल लाडा ): पंजाब सरकार के आयुवैर्दिक विभाग के सहयोग के साथ शिवालिक हिल्ज़ वैल्फेयर सोसायटी होशियारपुर की ओर से मुहल्ला नीलकंठ में 46वां आयुवैर्दिक मैडिकल कैम्प लगाया गया। ज़िला आयुवैर्दिक तथा युनानी अफसर होशियारपुर डॉ.प्रदीप कंवर की द्वारा नियुक्त डॉ. रितु, उपवैद जसवीर ठाकुर, फार्मासिस्ट तुलिका शर्मा, संस्था के सेहत कर्मचारी ज्योति पुरी, नीतू कौर तथा सहायक गुरप्रीत सिंह की ओर से 100 से अधिक आदमी-औरतों तथा बच्चों का निरीक्षण किया गया तथा 84 ज़रूरतमुद मरीज़ों को दवाईयां दी गईं।
इस अवसर पर संस्था के मुख्य सलाहकार सेवा मुक्त सचिव रैडक्रास अमरजीत हमरोल ने संस्था द्वारा किये रहे लोक भलाई के कार्यों की जानकारी देते हुये बताया कि मां तथा बच्चा सेहत केन्द्र के दायरे में आते प्रोजैक्ट ऐरिये में हर महीन मैडिकल कैम्प इलावा मां तथा बच्चों को टीकाकरण, गर्भवती तथा नये जन्में बच्चों की देखभाल तथा मां की सेहत सम्बन्धी जानकारी दी जाती है।

इसके साथ ही संस्था की ओर से अलग-अलग स्कूल तथा कॉलेजों में ’युद्ध नशों के विरूद्ध’ अभियान के तहत नशों के विनाशकारी प्रभावों सम्बन्धी जानकारी नौजवान विद्यार्थियों को सैमीनारों द्वारा दी जा रही है।
इस अवसर पर अपने सन्देश में डॉ. प्रदीप कंवर ने बताया कि आयुवैर्दिक विभाग की ओर से समाज सेवी संस्थाओं के सहयोग के साथ आर्थिक रूप से पछड़े हुये इलाकों में मैडिकल कैम्प लगाये जा रहे हैं तांकि हर ज़रूरतमंद व्यक्ति को उसके घर के नज़दीक ही दवाईयां उपलब्ध करवाई जा सकें तथा सेहतमंद समाज के निर्माण में भागीदारी डाली जा सके।

इस अवसर पर आंगनवाड़ी वर्करज़ निर्मला देवी, सुनीता रानी तथा इलाके के मशहूर समाजसेवी बलदेव सिंह ने कैम्प को सुचारू रूप से चलाने के लिये विशेष सहयोग दिया।




