मासूम हरवीर के कातिल को जल्द से जल्द फांसी पर लटकाया जाएः अशोक सूद हैप्पी


होशियारपुर ( हरपाल लाडा ): मार्निंग वाकर क्लब ने पांच साल के बच्चे के कातिल को जल्द से जल्द फांसी की सजा देने की मांग की। इस मौके पर आयोजित बैठक में उपस्थित सदस्यों ने उक्त घटना की कड़े शब्दों में निंदा की।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए अशोक सूद हैप्पी ने कहा कि इस घटना ने इंसानियत को शर्मसार किया है और इसकी जितनी निंदा की जाए कम है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार एक गंदी मछली पूरा तालाब को गंदा कर देती है उसी प्रकार घटिया मानसिकता एवं अपराधिक छवि वाले लोग पूरे समाज को गंदा कर देते हैं।

उन्होंने कहा कि बाहरी लोगों की पुलिस वैरीफिकेशन होनी चाहिए ताकि अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों से समाज को बचाया जा सके।
इस दौरान सभी ने दो मिनट का मौन रखकर मासूम हरवीर सिंह को श्रद्धांजलि भेंट की। इस अवसर पर राजिंदर मल्होत्रा, रविंदर वर्मा, तिलक राज गुप्ता, अशोक मल्होत्रा, संजू बजाज, मनोहर पराशर, संजीव जैन, पीसी शर्मा, राकेश शर्मा, मनोज कुमार, रवि सोनी, छिंदी प्रधान, कै. गोविंद जसवाल, अजय कुमार बावा, हंसराज शर्मा, कै. दर्शन सिंह, नवीन गुप्ता, प्रदीप पराशर, जोत सिंह, अर्पण सूद, वैवब सोनी, पवन कुमार, कर्ण शर्मा इत्यादि मौजूद थे।




