Hoshairpur

संयुक्त किसान मोर्चा पंजाब के नेतृत्व में होशियारपुर में जंगबाजों के खिलाफ किया गया रोष प्रदर्शन

होशियारपुर: हरबंस सिंह संघा सदस्य एस.के.एम. पंजाब ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि आज संयुक्त किसान मोर्चा पंजाब के नेतृत्व में होशियारपुर में जंगबाजों के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया गया।

इस रोष प्रदर्शन में विभिन्न किसान संगठनों के सक्रिय सदस्य शामिल हुए। वक्ताओं ने जंगबाजों के इरादों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि वे, लोगों कीे समसयाओं को हल करने की बजाय विभिन्न वर्गों को आपस में लड़ाने की कोशिशें कर रहे हैं।

यह दोनों देशों के शासक वर्ग की जरूरत है। हमारे देश भारत में जब भी चुनाव आते हैं, उस समय ऐसी घटनाएँ होती रहती हैं, जिसका फायदा शासक दल लेने के लिए तैयार रहते हैं। किसान नेताओं ने कहा कि हम जंग नहीं अमन चाहते हैं, उन्होंने दोनों देशों की जंगबाज सरकारों को धिक्कारा।

वक्ताओं ने बताया कि हर बार पंजाब की धरती को जंग का अखाड़ा बनाया जाता है। शासक पंजाब को बर्बाद करना चाहते हैं। इस सभा को भूपिंदर सिंह, किरती किसान यूनियन, राजिंदर सिंह, बी.के.यू.उगराहां, हरबंस सिंह संघा, किसान कमेटी दोआबा पंजाब, साथी हीर और अन्य किसान नेताओं ने संबोधित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page