लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के कार्यालय में ब्राह्मण सभा के गणमान्य प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित


होशियारपुर ( हरपाल लाडा ) :27 सितंबर को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के एडवोकेट लीगल सेल की प्रदेश अध्यक्षा खुशबू मिश्रा के कार्यालय में ब्राह्मण सभा के गणमान्य प्रतिनिधियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
यह बैठक जिला अध्यक्ष श्री शंभूनाथ जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए पार्टी के संगठन को मजबूत करने और चुनावी रणनीति को आगे बढ़ाने पर गहन विचार-विमर्श किया गया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे: श्री अमर सिंह मेमी जी (पंजाब प्रदेश अध्यक्ष, लोजपा-रामविलास) श्री सतीश गुराया जी (प्रदेश महासचिव, युवा मोर्चा) बैठक के दौरान सभी पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों ने एकसुर में संकल्प लिया कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाया जाएगा और संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाकर चुनावी विजय सुनिश्चित की जाएगी।



