Hoshairpur

इस विकट परिस्थिति में किसानों का हाथ थामें सरकारः तरसेम मोदगिल

होशियारपुर : मौसम की मार के चलते आलू की खेती करने वाले किसानों के समक्ष बहुत सारी समस्याएं खड़ी हो गई हैं। जिसके चलते मंडियों में आलू का भाव इतना कम है कि उससे किसान का खर्च भी पूरा नहीं पड़ रहा। जिसके चलते हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं और किसानों को मजबूरी में जहां आलू को सड़कों पर फेंकना पड़ रहा है वहीं किसान मानसिक परेशानी से भी गुजर रहे हैं।

इसलिए ऐसी विकट परिस्थिति में सरकार को बिना देरी के किसानों का हाथ थामना चाहिए। यह बात भाजपा आढ़ती सैल के जिला अध्यक्ष तरसेम मोदगिल ने आज यहां जारी एक प्रैस विज्ञप्ति में कही। उन्होंने कहा कि किसान को अन्नदाता कहा जाता है तथा जब अन्नदाता कष्ट में हो तो हम सभी के साथ-साथ सरकार का भी फर्ज बनता है कि वह किसानों को राहत प्रदान करने के लिए न्यूनतम भाव तय करके उनकी फसल खरीदे ताकि उन्हें आर्थिक तंगी का सामना न करना पड़े औऱ वह आलू के बाद अपनी दूसरी फसल की बुआई कर सकें।

श्री मोदगिल ने पंजाब सरकार से अपील की कि वह किसान को राहत प्रदान करने के लिए जहां मुआवजे की घोषणा करे वहीं आलू की सरकारी खरीद करके उन्हें इस विपत्ति से भी बचाए। उन्होंने किसानों से भी अपील की कि वह इस संकट के समय में धैर्य से काम लें और किसी भी प्रकार के गलत कदम से बचें। क्योंकि, प्रदेश और देश के लिए एक किसान उतना ही महत्वपूर्ण होता है, जितना कि सीमा पर खड़ा एक सैनिक। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page