उप्प्ल अस्पताल के समीप 27 मार्च से 2 अप्रैल तक करवाई जाएगी श्रीमद्भागवत कथाः स्वामी राम


होशियारपुर : फतेहगढ़ चौक उप्पल अस्पताल के समीप श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। आयोजकों ने बताया कि कथा 27 मार्च से 2 अप्रैल तक करवाई जाएगी तथा सायं 5 से रात्रि 9 बजे तक कथा वाचक संत वृन्दावन दास कथा श्रवण करवाएंगे।
कथा का निमंत्रण पत्र जारी करते हुए मुकेश डावर, तरसेम मोदगिल, मोहन लाल पहलवान, तरसेम डावर, प्यारे लाल सैनी, स्वामी राम शरणा नन्द बस्सी गुलाम खुसैन बालों ने बताया कि 27 मार्च को सायं 3 बजे जल यात्रा निकाली जाएगी।

उन्होंने नगर निवासियों से अपील की कि राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज के सानिध्य एवं आशीर्वाद से करवाए जा रहे इस आयोजन में पहुंचकर पुण्य के भागी बनें और धर्म का लाभ लें। उन्होंने बताया कि रोजाना कथा उपरांत भंडारा भी लगाया जाएगा।



