Hoshairpur

सिद्ध श्री बाबा बालक नाथ जी चोअ पार सुखियाबाद में 64वां वार्षिक भंडारा आयोजित

होशियारपुर : प्रबंधक कमेटी मंदिर सिद्ध श्री बाबा बालक नाथ जी चोअ पार सुखियाबाद की ओर से मंदिर सिद्ध श्री बाबा बालक नाथ चोअ पार, सुखियाबाद में 64वां वार्षिक भंडारा श्रद्धा एवं उत्साहपूर्वक करवाया गया। जानकारी देते हुए प्रधान नरिंदर बग्गा ने बताया कि इस अवसर पर सुबह 8 बजे पूजन तथा 9 बजे हवन शुरू हुआ तथा 12.30 बजे ध्वाजरोहण किया गया।

इसके बाद 501 कन्याओं का पूजन, ब्रह्म भोज एवं भंडारा लगाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भंडारे में पहुंचकर प्रसाग रुपी भोजन ग्रहण किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री तीक्ष्ण सूद ने ध्वजारोहण किया और ठेकेदार अनिल शर्मा ने कन्या पूजन किया।

इस अवसर पर पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना, पूर्व मंत्री विजय सांपलास, डा. रमन घई, पूर्व मंत्री सुन्दर शाम अरोड़ा, चेयरमैन संदीप सैनी, पूर्व मेयर शिव सूद, पार्षद लवकेश ओहरी, पूर्व संयुक्त कमिशनर संदीप तिवारी, कमलजीत सेतीया, संजीब तलवाड़, यशपाल शर्मा, सुरेश भाटिया बिट्टू, पार्षद अशोक मेहरा सहित अन्य गणमान्यों के अलावा प्रबंधक कमेटी की तरफ से उपप्रधान दीपक मरवाहा, कोषाध्यक्ष राजकुमार मरवाहा, प्रैस सचिव अश्वनी छोटा, भारत भूषण वर्मा, जनरल सैक्रेटरी कृष्ण गोपाल आनंद, भंडारा इंचार्ज राजीव मरवाहा, रिक्की मरवाहा, प्रचार मंत्री मिट्ठू मरवाहा, राजू मरवाहा, चेतन सूद, पवन शर्मा, संजू मरवाहा, विशाल कुमार गोलू, सुयश मरवाहा (प्रधान युवा मंडल), विनय आनंद, पुनीत मरवाहा, शौर्य मरवाहा, रजनीश त्रेहन, ऊमा शंकर, बबला, विकास शर्मा आदि उपस्थित रहे।

प्रबंधक कमेटी की तरफ से मेहमानों एवं गणमान्यों को स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित भी किया गया और भंडारे में पहुंचे श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page