युवा वाहिनी समिति ने संक्रांति के अवसर पर वितरित किया हलवा और चने का प्रसाद


होशियारपुर : संक्रांति के शुभ अवसर पर युवा वाहिनी समिति की तरफ से माता चिंतपूर्णी चौक पर हलवे एवं चने का प्रसाद वितरित किया गया।
इस मौके पर कमिशनर नगर निगम ज्योति बाला मट्टू ने विशेष तौर से पहुंचकर प्रसाद वितरण की सेवा की और युवा वाहिनी द्वारा माता चिंतपूर्णी जी के नाम पर गेट बनाने, लाइटिंग करने, जल सेवा हेतु दो वाटर कूलर करवाने एवं स्क्रीन लगाए जाने की सराहना की।

उन्होंने कहा कि समिति के नगर निगम की जहां भी मदद की जरुरत होगी, निगम की टीम इस पुण्य कार्य के लिए सदैव उनके सा खड़ी नज़र आएगी।
इस अवसर पर समिति अध्यक्ष अश्वनी शर्मा छोटा ने मैडम ज्योति बाला मट्टू का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। इस मौके पर विकास शर्मा, सुभाष कुमार, तरसेम लाल, करमजीत, वंश कुमार, महंत जोली, लायन विजय अरोड़ा सहित अन्य गणमान्य मौजूद थे।




