Hoshairpur

डिप्टी कमिश्नर ने स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों की समस्याएं सुनी, समाधान हेतु दिए आवश्यक निर्देश

होशियारपुर, 20 दिसंबर ( हरपाल लाडा ): डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने आज जिला प्रशासकीय कॉम्प्लेक्स में स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों के साथ विशेष बैठक कर उनकी समस्याएं व मांगों को विस्तार से सुना। इस बैठक का उद्देश्य स्वतंत्रता सेनानी परिवारों को दी जा रही सुविधाओं की समीक्षा करना और किसी भी प्रकार की लंबित समस्या का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना था। इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (सामान्य) अमरबीर कौर भुल्लर भी मौजूद थी।

बैठक के दौरान डिप्टी कमिश्नर ने उपस्थित परिवारों से व्यक्तिगत रूप से बातचीत की और उनके सुझाव भी सुने। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वतंत्रता सेनानी परिवारों से संबंधित सभी मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए तथा किसी भी फाइल या सुविधा में विलंब न हो। उन्होंने कहा कि देश की आज़ादी के लिए बलिदान देने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को सम्मान और सुविधा प्रदान करना जिला प्रशासन की सर्वोच्च जिम्मेदारी है।

डिप्टी कमिश्नर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वतंत्रता सेनानी परिवारों की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ हल किया जाए और नियमित फॉलो-अप सुनिश्चित किया जाए।

आशिका जैन ने सभी परिवारों को आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन उनके साथ पूर्ण सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी इस प्रकार की बैठकें आयोजित कर उनके कल्याण के लिए योजनाओं की समीक्षा की जाएगी।

इस मौके पर अवतार सिंह, दलजीत सिंह, हरदीप सिंह समरा, ओंकार सिंह, मंदीप सिंह, हरलीन सिंह, जसवंत सिंह, रमेश चंद, कुलवंत सिंह, हरभजन कौर, कश्मीर कौर, जतिंदर जीत कौर, परषोत्तम सिंह, शमशेर सिंह भी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page