डीजीपी गौरव यादव को तलब कर भारतीय चुनाव आयोग ने वोटरों में बढ़ाया विश्वास: तलवाड़


होशियारपुर : शिरोमणि अकाली दल की शिकायत पर भारतीय चुनाव आयोग ने डीजीपी पंजाब पुलिस श्री गौरव यादव को तलब कर वोटरों में अपना विश्वास बढ़ाया है। उपरोक्त शब्द आज संक्षिप्त पत्रकार वार्ता में शिरोमणि अकाली दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव तलवाड ने इस संबंधी जानकारी देते हुए कहे।
तलवाड ने कहा कि तरन तारन साहिब उप चुनाव में पंजाब पुलिस ने एक राजनीतिक पार्टी की तरह काम किया एवं वहां पर मुख्य विरोधी पार्टी शिरोमणि अकाली दल के कार्यकर्ताओं को झूठे पर्चे डालकर चुनावी महिम से दूर रखने की कोशिश की गई । उन्होंने कहा पहले भी भारतीय चुनाव आयोग ने शिरोमणि अकाली दल की शिकायत को ठीक मानते हुए तरन तारन की एसपी को सस्पेंड तक कर दिया था और कई ऑफीसरों के तबादले भी किए थे।

उसके बावजूद पुलिस ने सरकार की शह पर अपना रवैया नहीं बदला तलवाड ने कहा कि बात यही नहीं रुकी जिन जगहों पर शिरोमणि अकाली दल ने जीत हासिल की और जिन नेताओं ने पुलिस के खिलाफ आवाज उठाई उन्हें इलेक्शन रिजल्ट आने के बाद भी गिरफ्तार किया गया जिसकी शिकायत शिरोमणि अकाली दल ने भारतीय चुनाव आयोग को की थी और आज मुख्य चुनाव अधिकारी ने शिरोमणि अकाली दल की शिकायत को ठीक मानते हुए डी जी पी गौरव यादव को 25 नवंबर को दिल्ली तलब किया है तलवाड ने कहा कि लोकतंत्र की बहाली के लिए भारतीय चुनाव आयोग को इस बात का गंभीर संज्ञान लेना चाहिए।
उन्होंने कहा हमें उम्मीद है की भारतीय चुनाव आयोग दोषी अधिकारियों में आगे फोन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा इस मौके पर शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता स. भूपेंद्र सिंह मेहंदीपुर नंबरदार तीरथ सिंह भी उपस्थित थे।




