Hoshairpurਪੰਜਾਬ

पंजाब स्टेट फ़ूड कमीशन के चेयरमैन ने पोषण, खाद्य सुरक्षा और कल्याण योजनाओं की समीक्षा की

होशियारपुर, 18 नवंबर ( हरपाल लाडा ): पंजाब स्टेट फ़ूड कमीशन के चेयरमैन बाल मुकुंद शर्मा ने आज होशियारपुर ज़िले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक का उद्देश्य सरकार की भोजन, पोषण और सामाजिक कल्याण से संबंधित योजनाओं के ज़मीनी स्तर पर क्रियान्वयन को मज़बूती देना था। इस दौरान उनके साथ अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) निकास कुमार, एनआरआई व समाज सेवक भूपिंदर सिंह हुंदल भी मौजूद थे।

बैठक में सोशल वेलफेयर स्कीम, मिड-डे मील, पोषण वाटिका, बेसिक हाइजीन, स्कूल हेल्थ प्रोग्राम, फ़ूड सिक्योरिटी और न्यूट्रिशन सिक्योरिटी सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

चेयरमैन पंजाब स्टेट फ़ूड कमीशन ने कहा कि इन सभी योजनाओं का वास्तविक लाभ तभी संभव है जब विभागों के बीच तालमेल और निगरानी की व्यवस्था मजबूत हो।

उन्होंने ज़िला प्रशासन एवं संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि मिड-डे मील की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। खाद्यान्न की उपलब्धता, भंडारण और वितरण की नियमित मॉनिटरिंग ज़रूरी है ताकि बच्चों को पौष्टिक और स्वच्छ भोजन मिले। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि स्कूलों और आंगनवाड़ियों में पोषण वाटिकाओं को बढ़ावा देकर स्थानीय स्तर पर ताज़ी सब्ज़ियों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने वन विभाग व बागवानी वविभाग के साथ मिलकर स्कूलों में फलदार व मेडिसिनल पौधे लगाने के निर्देश भी दिए।

बाल मुकुंद शर्मा ने स्कूल हेल्थ प्रोग्राम और बेसिक हाइजीन प्रैक्टिसेज़ पर विशेष बल देते हुए कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य, स्वच्छता और पोषण से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। विभागों को निर्देशित किया गया कि स्कूलों में स्वच्छ पेयजल, स्वच्छ शौचालय, नियमित स्वास्थ्य जांच और पोषण से संबंधित जागरूकता गतिविधियों को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि फ़ूड सिक्योरिटी और न्यूट्रिशन सिक्योरिटी से संबंधित डेटा का शुद्ध और समयबद्ध अपडेट अनिवार्य है, ताकि योजनाओं की वास्तविक स्थिति का आकलन किया जा सके और जरूरत के अनुसार सुधार किए जा सकें।

बाल मुकुंद शर्मा ने सभी विभागों को मिलकर एक मज़बूत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि सरकार की योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने आश्वासन दिया कि फ़ूड कमीशन लगातार योजनाओं की निगरानी करेगा और किसी भी प्रकार की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

इस अवसर पर जिला विकास व पंचायत अधिकारी संदीप सिंह, ज़िला खाद्य आपूर्ति कंट्रोलर प्रीत कमल सूद, सचिव रेडक्रास सोसायटी मंगेश सूद के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page