पंजाब स्टेट हाकी प्रतियोगिता में गोल्ड एवं सिल्वर मैडल लेने वाले सुखचैन व अभि का सम्मान


होशियारपुर ( हरपाल लाडा ): राणा हाकी अकादमी के खिलाड़ी सुखचैन व अभि ने पंजाब स्टेट हाकी प्रतियोगिता जोकि बठिंडा में हुई थी, में अपनी-अपनी टीम में खेलते हुए क्रमशः गोल्ड एवं सिल्वर मैडल जीतकर अकादमी एवं शहर का नाम रोशन किया है।
दोनों बच्चों की उपलब्धि पर उन्हें सम्मानित करने हेतु अकादमी में एक कार्यक्रम करवाया गया। इस मौके पर अकादमी के चेयरमैन रणजीत राणा ने बताया कि सुखचैन जिसका चयन सुरजीत हाकी अकादमी में हुआ है, की टीम में खेलते हुए उन्होंने मोहाली की टीम को हराकर मैच जीत गोल्ड हासिल किया।

इसी प्रकार अभि जोकि मोहाली की तरफ से खेलता है की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त करते हुए सिल्वर मैडल प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि अकादमी के बहुत सारे खिलाड़ी अलग-अलग अकादमियों में चयनित हुए हैं और आज पंजाब स्तर पर खेलकर अपने माता-पिता, कोच, शहर एवं अकादमी का नाम रोशन कर रहे हैं।
इस अवसर पर विशेष तौर से पहुंचे अंक ज्योतिषाचार्य एचके गुमेर एवं आप नेता हैप्पी कलेर ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर उन्हें बधाई एवं आशीर्वाद देते हुए मौके पर मौजूद खिलाड़ियों को बढ़िया खेल प्रदर्शन करने की प्रेरणा दी।




