Hoshairpurਨੈਸ਼ਨਲਪੰਜਾਬ

होशियारपुर की पल्‍लवी राय बनीं मिसिज. इंडिया वर्ल्ड की फाइनलिस्ट

होशियारपुर ( हरपाल लाडा ): होशियारपुर की पल्‍लवी राय ने अपने हुनर और आत्मविश्वास के दम पर इलेविटा मिसिज. इंडिया वर्ल्ड के ग्रैंड फिनाले तक का सफर तय कर लिया है। इस प्रतियोगिता की शुरुआत मई माह में हुई थी, जिसके बाद ऑनलाइन ऑडिशन आयोजित किए गए। कई चरणों से गुज़रने के बाद पल्‍लवी राय ने अपनी जगह फाइनलिस्ट के रूप में बनाई है।

फिनाले का आयोजन 30 अक्टूबर को किया जाएगा। पल्‍लवी बताती हैं कि वे इस प्रतिष्ठित मंच का उपयोग महिलाओं के मानसिक स्वास्थ्य (वूमेन मैंटल हैल्थ) पर जागरूकता फैलाने के लिए करना चाहती हैं। पेशे से वे एक लाइफ कोच और सिंगर हैं। वे लोगों को सही माइंडसेट विकसित करने और “ब्रेकफ्री लाइफ़” जीने का तरीका सिखाती हैं।

पल्‍लवी का मानना है कि हर भारतीय को खुशहाल और संतुलित जीवन जीने का अधिकार है। उनका सपना है कि वे अपनी इस यात्रा के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page