रेलवे मंडी स्कूल की फुटबाल टीम ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता जीती


होशियारपुर: सहियोग स्पोर्टस डिवेलपमेंट एंड वोमैन इंपावरमेंट सोसायटी बजवाड़ा की तरफ से सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल रेलवे मंडी में चलाए जा रहे लड़कियों के फुटबाल सैंटर की अंडर-17 फुटबाल टीम ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में माहिलपुर जोन की टीम को हराकर पहला स्थान हासिल किया है, इसी तरह स्कूल की अंडर-14 और अंडर-19 की लड़कियों की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया है।
स्कूल के प्रिंसीपल राजन अरोड़ा ने विजेता टीमों को वधाई दी और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। प्रिंसीपल राजन अरोड़ा ने कहा कि सहियोग सोसायटी की तरफ से लड़कियों की फुटबाल खेल के लिए जो प्रयास किए जा रहे है इसके लिए प्रधान संदीप सोनी और वाइस प्रधान प्रिंसीपल राम मुर्ति की जितनी प्रशंसा की जाए उतनी कम है।

बता दे कि सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल रेलवे मंडी में लड़कियों को कोच मंजूर अली की तरफ से ट्रेनिंग दी जाती है। सोसायटी की तरफ से फुटबाल के चार ट्रेनिंग सैंटर चलाए जा रहे है जिसमे कोच मंजूर अली, कुंदन सिंह आगे बढकर खिलाडिय़ों का मनोबल बढा रहे है।
सोसायटी के प्रधान संदीप सोनी ने कहा कि आने वाले 2 सालों में सोसायटी की तरफ से 2 और नए ट्रेनिंग सैंटर खोले जा रहे है। प्रिंसीपल राम मुर्ति ने कहा कि सोसायटी की तरफ से खिलाडिय़ों को फुटबाल किट समेत वह सारा सामान दिया जाता है जिसकी खिलाडिय़ों को जरूरत होती है।




