Hoshairpur

सचदेवा स्टॉक्स वॉकथॉन के लिए पंजीकरण शुरू

होशियारपुर ( हरपाल लाडा ): फिट बाइकर क्लब होशियारपुर द्वारा 2 नवंबर 2025 को आयोजित किए जा रहे 5 किलोमीटर सचदेवा स्टॉक्स होशियारपुर वॉकथॉन के लिए पंजीकरण आज कैबिनेट मंत्री और सोनालीका समूह के उपाध्यक्ष अमृत सागर मित्तल ने क्लब अध्यक्ष परमजीत सचदेवा की मौजूदगी में शुरू करवाया।

इस अवसर पर अमृत सागर मित्तल ने कहा कि फिट बाइकर क्लब द्वारा समय-समय पर आयोजित की जाने वाली ऐसी गतिविधियाँ समाज को आगे बढऩे में मदद करती हैं। उन्होंने कहा कि यह वॉकथॉन हमारे एथलीट रहे स्वर्गीय फौजा सिंह को समर्पित है। क्लब अध्यक्ष परमजीत सिंह सचदेवा ने संबोधन में बताया कि इस वॉकथॉन में हर शहरवासी भाग ले सकेगा और इसके अलावा 8 साल तक के बच्चों के लिए 5 किलोमीटर का साइक्लोथॉन भी आयोजित किया जा रहा है।

बच्चों के लिए विशेष सुविधा यह होगी कि वे किसी भी आयोजन का हिस्सा बन सकेंगे, चाहे वह वॉकथॉन हो या साइक्लोथॉन। उन्होंने आगे बताया कि इसके लिए 50 रुपये पंजीकरण शुल्क रखा गया है और इससे एकत्रित सारा पैसा जेएसएस आशा किरण स्पेशल स्कूल जहानखेला को दान किया जाएगा ताकि विशेष बच्चों का कल्याण सुनिश्चित किया जा सके।

परमजीत सचदेवा ने बताया कि इस आयोजन में भाग लेने वालों को क्लब की ओर से मेडल, टी-शर्ट और रिफ्रेशमेंट दिए जाएंगे और यह वॉकथॉन स्थानीय लाजवंती स्टेडियम से शुरू होगा। इस अवसर पर उत्तम सिंह साबी, गुरमेल सिंह, अमरिंदर सैनी, सागर सैनी, अमरिंदर सैनी, मुनीर नाजर, दौलत सिंह, संजीव सोहल, रोहत बस्सी, उोकांर सिंह, तरलोचन सिंह, सौरभ शर्मा, गुरविंदर सिंह भी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page