सिविल डिफेंस टीम होशियारपुर ने बढ़ाया मान, डिवीजनल कमांडर अनिल पारुथी ने किया सम्मानित


होशियारपुर ( हरपाल लाडा ): पंजाब में आई बाढ़ के दौरान निस्वार्थ भाव से सेवा करने एवं लोगों की सहायता के लिए दिन-रात करने वाली सिविल डिफेंस होशियारपुर की टीम को पटियाला में आयोजित एक कार्यक्रम में डिप्टी चीफ वार्डन प्रमोद शर्मा की अगुवाई में सम्मानित किया गया।
टीम को अनिल कुमार पारूथी, डिवीजनल कमांडर पंजाब होम गार्ड एवं रवेल सिंह रंधावा जिला कमांडर द्वारा पुरस्कार किया गया। इस मौके पर मनिंदर सिंह हीरा कंपनी कमांडर, दविंदर सिंह कंपनी कमांडर व पंजाब होमगार्ड विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। इस अवसर पर श्री पारुथी ने टीम की सराहना करते हुए उन्हें इसी लग्न एवं जज्वे के साथ आपदा के समय जनता की सेवा करते रहने की प्रेरणा दी।

इस मौके पर डिप्टी चीफ वार्डन प्रमोद शर्मा ने उन्हें व उनकी टीम का निरंतर मार्गदर्शन करने एवं मनोबल बढ़ाने के लिए होमगार्ड अधिकारियों का धन्यवाद किया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि उनकी टीम 24 घंटे प्रशासन के साथ खड़ी है और जहां भी उनकी सेवा लगाई जाएगी वह व उनकी टीम उसे पूरी मेहनत से पूरा करेगी।
इस अवसर पर सिविल डिफेंस टीम के सदस्य कमल कैंथ, ईश्वर बंसल, तारक शर्मा, पवन शर्मा, अश्वनी शर्मा छोटा, सोहन लाल जोशी, पीयूष आदि भी मौजूद थे।




