चार सरकारी स्कूलों समेत 5 फुटबाल टीमों का लगाया ट्रेनिंग कैप


होशियारपुर ( हरपाल लाडा ): सहियोग सपोर्टस डिवेलपमेंट एंड वुमेन इंपावरमेंट सोसाइटी बजवाड़ा के प्रधान संदीप सोनी के दिशा निर्देशों पर डल्लेवाल की फुटबाल ग्रांऊड में एक दिन का ट्रेनिंग कैंप लगाया गया और इस दौरान प्रेकटिस मैच भी करवाए गए। अंडर-14 के इस कैंप में 4 स्कूलों समेत एक कलब की टीम ने भाग लिया जिसमे सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल रेलवे मंडी, सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल अज्जोवाल, बजवाड़ा हाई स्कूल, डल्लेवाल सरकारी मिडल स्कूल, डल्लेवाल फुटबाल कलब शामिल हुई।
इस कैंप का उदघाटन गांव की सरपंच श्रीमती हरदीप कौर ने किया और अपने संबोधन में कहा कि सहियोग सोसाइटी की तरफ से लड़कियों को जीवन में आगे बढने के जो मौके प्रदान किए जा रहे है उनकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है, उन्होंने कहा कि प्रधान संदीप सोनी की तरफ से अपनी जमीन में लड़कियों के लिए फुटबाल ग्रांऊड तैयार करना और खिलाडिय़ों को पेशेवर कोच उपलब्ध करवाना बड़ी बात है और इसके अच्छे नतीजे आने वाले समय में देखने को जरूर मिलेगे।

इस मौके सोसाइटी के वाइस प्रधान प्रिंसीपल राम मूरती शर्मा और जनरल सेके्रटरी कुंदन सिंह ने कहा कि इस ट्रेनिंग कैंप के अलावा रोजाना हमारे खिलाड़ी प्रैकटिस करते है, इन्होंने कहा कि लड़कियों को फुटबाल खेलने के लिए अब एक मंच मिल गया है यहा पर खिलाडिय़ों को सभी सहूलतें भी मिल रही है और हमे विशवाश है कि जो स्कूल हमारे साथ जुड़े हुए है इनके खिलाड़ी आने वाले समय में अपने खेल के बलबूते पर पंजाब और देश का नाम रौशन करेंगे।
इस मौके मास्टर हरबंस सिंह, कोच मनजूर अली, कोच रजनी, डल्लेवाल फुटबाल कलब के प्रधान रवी कुमार, अमरजीत सिंह डरोली आदि भी मौजूद रहे।




