Hoshairpur

पंजाब सरकार के विकास के दावे मात्र दिखावा, वास्तविकता से कोसों दूर : खन्ना

होशियारपुर 02 अप्रैल : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि पंजाब सरकार के दावे वास्तविकता से कोसों दूर हैं और पंजाब की जनता को भ्रमित करने के लिए मात्र दिखावा हैं।

उक्त विचार खन्ना ने एक वीडियो सन्देश जारी करते हुए व्यक्त किये। खन्ना ने अपने घर को जाने वाली गई का हाल वीडियो सन्देश के जरिये दिखते हुए कहा कि यह गली पिछले कई महीनों से सीवरेज पाइपलाइन डालने के नाम पर खोद कर छोड़ दी गयी है पिछले बरसात के दिनों में इस गली से पैदल चलकर जाना भी मुश्किल था।

अब जबकि इस साल का बरसात का मौसम आने वाला है तो इस गली का पहले से भी बुरा हाल होगा। खन्ना ने कहा की प्रतिदिन उनसे मिलने कई लोग आते हैं और यही गली आगे के मोहल्ला निवासियों का भी रास्ता है।

उन्होंने कहा कि अगर एक पूर्व सांसद ही पिछले कई महीनो से गलियों की दुर्दशा को झेलता आ रहा है तो आम जनता की सुविधा पर सवालिया निशान है। खन्ना ने सरकार और प्रशासन से अपील की कि इस गली को जल्द बनवाया जाए क्यूंकि वह भी पंजाब के नागरिक हैं और उन्हें सुविधाएं लेने का पूरा हक़ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page