अगर पेंशन समय पर नहीं आई तो होगा संघर्ष: म्युनिसिपल रिटायर्ड इंप्लाईज


होशियारपुर : म्युनिसिपल रिटायर्ड इंप्लाईज यूनियन की विशेष बैठक प्रधान लाल सिंह की अध्यक्षता में निगम कार्यालय में हुई। जिसमें सरप्रस्त एवं प्रमुख समाज सेवी संजीव अरोड़ा, चेयरमैन कुलवंत सिंह सैनी विशेष तौर पर उपस्थित थे।
बैठक के दौरान सर्वप्रथम बाढ़ प्रभावित लोगों के परिवारों में जिन व्यक्तियों की मृत्यु हुई है उनको 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई व बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए जल्द ही सहायता सामग्री भी दी जाएगी। इस अवसर पर प्रधान लाल सिंह ने यूनियन के कार्यों संबंधी विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि यूनियन की जो मांगे हैं उसके बारे में ज्वाइंट कमिशनर श्री संदीप तिवाडी् से बात हो गई है जो लंबित मामले हैं उनका निपटारा जल्द कर लिया जाएगा।

इस अवसर पर चेयरमैन कुलवंत सिंह सैनी व सरप्रस्त संजीव अरोड़ा ने कहा कि मुलाजिमों की पेंशन प्रतिमाह देर से आती है कभी-कभी तो 10 तारीख तक। बैठक में विचार विमर्श करने उपरांत सरकार से मांग की गई की पेंशन प्रतिमाह 2 तारीख तक खातों में आ जानी चाहिए अगर अगली पेंशन समय पर नहीं आई तो संघर्ष का बिगुल बजा दिया जाएगा।
जल्द ही इस संबंध में डायरेक्टर स्थानक सरकारां से मीटिंग की जाएगी इस मौके पर केवल लाल हीर व सचिव जोगिंदरपाल आदिया ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर अश्वनी कुमार, जोगिंदर पाल आदिया, अमरजीत सिंह,केवल लाल हीर, सुरजीत सिंह, सुरिंदर बोस, हरजिंदर सिंह, संसार चंद, मदन लाल, हरीश कुमार, अवतार सिंह, नरेश कुमार, दशरथ, सुरजीत बहल, हरमेश चंद, विजय कंवर, बलविंदर सिंह, दर्शन सिंह, बोध राज, सतीश कुमार, तरसेम लाल, कुलदीप राय, नरेश कंवर, मोहन सिंह, तरलोचन सिंह, सोहन सिंह, रामेश्वर सिंह व अन्य उपस्थित थे।




