Hoshairpurਸਪੋਰਟਸ

69वें स्कूल गेम्स में भाग लेगी होशियारपुर की अगम्या, पंजाब टीम में चयनित

होशियारपुर ( हरपाल लाडा ): 69वें स्कूल गेम्स 2025-26 जोकि संभाजी नगर महाराष्ट्र में हो रही है, इस प्रतियोगिता में पंजाब अंडर-17 (लड़कियां) टीम की टॉडलर होम स्टडी हाल की 10वीं कक्षा की छात्रा अगम्या डोगरा चयनित हुई है तथा प्रतियोगिता की भाग लेने के लिए संभाजी नगर रवाना हो चुकी है।

कोच रेखा शर्मा ने बताया कि यह हम सभी के लिए मान की बात है कि हमारे शहर की बेटी इस प्रतियोगिता का हिस्सा बनी है। उन्होंनें आशा प्रगट की कि अगम्या व पंजाब से गई टीम अपने बढ़िया प्रदर्शन से जीत अवश्य हासिल करेंगी।

स्कूल प्रिंसिपल सुमन गुलाटी ने अगम्या को खेल में बढिया प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि जीत हार खेल के पहलू है लेकिन किसी मुकाम पर पहुंचने के लिए निरंतर अभ्यास और लगन से हर मुकाम पाया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page