Hoshairpur

पूर्व पार्षद हुंदल को मीडिया प्रभारी बनने पर विधायक जिम्पा ने दी बधाई

होशियारपुर ( हरपाल लाडा ): वार्ड नंबर 27 से पूर्व पार्षद कुलविंदर सिंह हुंदल को आम आदमी पार्टी द्वारा जिला मीडिया इंचार्ज लगाए जाने पर पूर्व मंत्री व विधायक ब्रमशंकर जिम्पा ने उन्हें बधाई दी।

इस मौके पर श्री जिम्पा ने कहा कि कुलविंदर सिंह हुंदल ने पार्टी के लिए बहुत काम किया है और उनके समर्पण भाव को देखते हुए ही पार्टी ने उन्हें इस जिम्मेदारी से निभाया है।

इस अवसर पर श्री हुंदल ने कहा कि श्री जिम्पा उनके बड़े भाई हैं और उनके मार्गदर्शन में वह राजनीतिक के माध्यम से जनता की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है वह उसे पूरी निष्ठा से निभाएंगे।

इस मौके पर यूथ अध्यक्ष पारुल संगड़ एवं परमजीत पम्मा आदि भी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page