Hoshairpur

56.63 लाख की ग्रांट से मिलेगी चब्बेवाल के विकास कार्यों को तेजी : डॉ राज कुमार

होशियारपुर, चब्बेवाल : चब्बेवाल विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को और गति देने के उद्देश्य से सांसद डॉ. राजकुमार चब्बेवाल ने विभिन्न गांवों की पंचायतों को कुल 56.63 लाख रुपये के चेक वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह धनराशि गांवों की गलियों, नालियों, स्ट्रीट लाइट्स, जल आपूर्ति और अन्य बुनियादी ढांचों को सुदृढ़ करने के लिए दी जा रही है।

उन्होंने यह भी बताया कि युवा शक्ति को खेलों की ओर प्रोत्साहित करने के लिए स्टेडियम और जिम निर्माण हेतु विशेष ग्रांट प्रदान की गई है। इस अनुदान से चब्बेवाल विधानसभा क्षेत्र के गांव जैसे ढक्कोवाल, माड़ूली ब्राह्मणा, पंडोरी बीबी, हारटा, राजपुर भाईयां, चित्तो, जल्लोवाल, हरमोया, खेड़ा कलां, खनोड़ा, जियाण, बढला, अहराणा कला आदि को लाभ मिलेगा।

डॉ. चब्बेवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी की सरकार राज्य के हर कोने में समान रूप से विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि वर्तमान सरकार भ्रष्टाचार मुक्त, पारदर्शी और जनसेवा को समर्पित शासन प्रणाली के तहत कार्य कर रही है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पंचायत प्रतिनिधि, स्थानीय निवासी और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

उन्होंने पंजाब सरकार द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, रोज़गार और बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की और चब्बेवाल के विधायक डॉ. ईशांक तथा सांसद डॉ. राजकुमार चब्बेवाल का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम के समापन पर डॉ. राजकुमार चब्बेवाल ने सभी से अपील की कि वे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और क्षेत्र के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाएं। इस मौके पर सरपंच सुनीता देवी, सरपंच मेजर सिंह, सरपंच मोहन लाल, काला जल्लोवाल, रिंकू सिद्धू सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page