आर.जे. क्रिएटर्स ‘वखरा स्वैग’ का सिटी सेंटर होशियारपुर में भव्य आगाज़


होशियारपुर ( हरपाल लाडा ): सोनालिका (प्रिंसिपल स्पॉन्सर) और पंजाब टूरिज्म व जिला प्रशासन होशियारपुर के सहयोग से आर.जे. क्रिएटर्स द्वारा आयोजित बहुप्रतीक्षित तीन दिवसीय शॉपिंग एवं लाइफस्टाइल एग्जीबिशन ‘वखरा स्वैग’ का सिटी सेंटर होशियारपुर में भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय किशन सिंह रोड़ी ने किया।
उद्घाटन अवसर पर पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला, पूर्व कैबिनेट मंत्री तिक्शन सूद, सुप्रसिद्ध समाजसेवी परमजीत सिंह सचदेवा और शहर की सामाजिक, व्यावसायिक और सांस्कृतिक हस्तियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। डिप्टी स्पीकर ने आयोजकों को इस सफल पहल के लिए बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन स्थानीय व्यापार, पर्यटन और रोजगार को बढ़ावा देते हैं।

इस मेगा एग्जीबिशन में पंजाब, हरियाणा सहित देश के विभिन्न हिस्सों से आए नामी-गिरामी एक्जीबिटर्स ने अपने-अपने स्टॉल लगाकर बिजनेस प्रमोशन और सेल की। कार्यक्रम में सरताज महिमा बेकरी (होशियारपुर), शिव प्लास्टिक, मथारू एक्सपोर्ट्स, पंजाब बूट हाउस, अंबाला चाट भंडार, मोदी ज्वैलर्स, एमएच होंडा एक्टिवा, भारत सिल्क स्टोर, विजय ब्राइडल, रुद्र क्रिएशन जैसे बड़े और प्रतिष्ठित ब्रांड्स ने भाग लिया, जिससे खरीदारों को एक ही छत के नीचे विविध विकल्प मिले।
इसके अलावा जीएन फैब्रिक, पंजाबी लिबास जैसे प्रसिद्ध गारमेंट्स ब्रांड्स ने भी अपनी आकर्षक रेंज पेश की। होशियारपुर का नामी ज्वैलरी ब्रांड नीलम ज्वैल्स भी इस इवेंट में शामिल रहा, जिसने ग्राहकों का विशेष ध्यान खींचा। फैशन, फूड, ऑटोमोबाइल और लाइफस्टाइल से जुड़े स्टॉल्स लोगों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बने रहे। आर.जे. क्रिएटर्स के कोऑर्डिनेटर डॉ. पंकज शिव और रेनू कंवर ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए डिप्टी स्पीकर जय किशन सिंह रोड़ी का आभार जताया।

उन्होंने बताया कि इवेंट के पहले दिन की शाम को गुरु साहिबानों के नाम समर्पित किया गया, जिसमें साहिबजादों की महान शहादत को नमन करते हुए ‘चार साहिबजादे’ फिल्म का विशेष प्रदर्शन किया गया तथा धर्म की रक्षा के लिए बलिदान देने वाले वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस आयोजन को लेकर होशियारपुर के लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोगों ने स्टॉल्स पर पहुंचकर खरीदारी की।

डॉ. पंकज शिव ने कहा कि शहरवासियों की सकारात्मक प्रतिक्रिया और मांग को देखते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के भव्य आयोजन किए जाएंगे। आर.जे. क्रिएटर्स की ओर से इस सफल आयोजन के लिए डॉ. रवजोत हॉस्पिटल, शिव डेंटल क्लिनिक, राज 3डी स्कैन्स, एक्सेस लाइफ इंश्योरेंस, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक सहित सभी प्रमोटर्स का धन्यवाद किया गया। साथ ही चढ़ता सूरज, सीटी ग्रुप, वाक्सवैगन, वेरका, पनसप और कंवर अरोड़ा इमीग्रेशन के सहयोग के लिए भी आभार व्यक्त किया गया।



