Hoshairpur

एडवोकेट शमशेर सिंह भारद्वाज का बार सदस्यों सहित एडवोकेट सुखबीर सिंह सुक्खी ने किया सम्मान

होशियारपुर ( हरपाल लाडा ): जिला बार एसोसिएशन होशियारपुर के नवनिर्वाचित प्रधान एडवोकेट शमशेर सिंह भारद्वाज का शिरोमणि अकाली दल लीगल विंग, विधानसभा हलका होशियारपुर के प्रधान एडवोकेट सुखबीर सिंह सुक्खी ने अपने साथी बार सदस्यों एवं अधिवक्ताओं के साथ फूलों का गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उनका मुंह मीठा करवाकर नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

इस अवसर पर एडवोकेट सुखबीर सिंह सुक्खी ने कहा कि एडवोकेट शमशेर सिंह भारद्वाज का जिला बार एसोसिएशन होशियारपुर के प्रधान पद पर चुना जाना समूचे अधिवक्ता समाज के लिए खुशी का अवसर है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि एडवोकेट भारद्वाज अपने कार्यकाल के दौरान अधिवक्ताओं के हितों की मजबूती से पैरवी करेंगे तथा बार की एकता, गरिमा और आपसी भाईचारे को और मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

उन्होंने कहा कि बार के सभी सदस्यों को साथ लेकर चलना और अधिवक्ताओं की समस्याओं का समाधान करवाना नई टीम की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने एडवोकेट भारद्वाज के सफल एवं गौरवपूर्ण कार्यकाल की कामना की।

इस मौके पर नवनिर्वाचित प्रधान एडवोकेट शमशेर सिंह भारद्वाज ने सम्मान के लिए एडवोकेट सुखबीर सिंह सुक्खी एवं उपस्थित सभी अधिवक्ता साथियों का धन्यवाद किया और कहा कि वह बार के सभी सदस्यों के सहयोग से अधिवक्ताओं के हित में पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा से कार्य करेंगे।

इस अवसर पर एडवोकेट गौरव कुमार, एडवोकेट हरप्रीत सिंह चग्गर, एडवोकेट विशाल अटवाल, एडवोकेट सुरजीत सिंह, एडवोकेट अनुवंश, करण पटियाल, एडवोकेट अजय पाल सिंह, एडवोकेट अवतार सिंह नार सहित अन्य अधिवक्ता साथी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page