Hoshairpur

सेंट सोल्जर की छात्रा ने राष्ट्रीय स्तर पर चमकाया नाम

होशियारपुर : सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, ऊना रोड होशियारपुर की होनहार छात्रा चार्वी कपूर पुत्री अरविंद कपूर और माता यती खन्ना ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार उपलब्धि हासिल कर स्कूल, अभिभावकों और जिले का नाम रोशन किया है। विद्यालय की डायरेक्टर श्रीमती उर्मिल सूद के मार्गदर्शन में चार्वी कपूर ने यूनिफाइड काउंसिल द्वारा आयोजित एनएसटीएसई प्रतियोगिता में 100 प्रतिशत अंक प्राप्त कर देशभर में शीर्ष स्थान हासिल किया।

इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए चार्वी कपूर को गोल्ड मेडल, दो हजार रुपये नकद पुरस्कार तथा दो हजार रुपये मूल्य की ऑनलाइन अध्ययन सामग्री प्रदान की गई। डायरेक्टर श्रीमती सूद ने बताया कि चार्वी की यह सफलता उसकी मेहनत, लगन और विद्यालय द्वारा प्रदान की जा रही उच्च स्तरीय शिक्षा का परिणाम है।

चार्वी कपूर को बधाई देते हुए वाइस चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा ने कहा कि छात्रा विभिन्न विषयों और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में लगातार शानदार प्रदर्शन कर संस्था का नाम वैश्विक स्तर तक पहुंचाया है। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के पीछे अध्यापकों और अभिभावकों की कड़ी मेहनत भी है।

इससे पहले पिछले वर्ष छात्रा ने राष्ट्रीय स्तर पर रामानुजन गणित प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। उसका स्कोर 100% था और उसने स्वर्ण पदक जीत कर समूह स्कूल स्टाफ को गौरवान्वित किया है। साइंस ओलंपियाड में भी उसे प्रथम स्थान मिला था। उसका स्कोर 100% था और पुरस्कार के रूप में उसे स्वर्ण पदक और एक टैबलेट मिला है। स्कूल स्टाफ ने भी उसकी उपलब्धियों पर खुशी व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page