स्वच्छता बिन सेवा वेलफेयर सोसाइटी ने लोगों को किया जागृत


होशियारपुर 28 दिसंबर ( हरपाल लाडा ): सेशन चौक में स्वच्छताबीन सेवा धर्म वेलफेयर सोसाइटी लोगों को सफाई के प्रति जागृत किया है साथ ही लोगों से यह अपील की कि वह चाइना डोर का बहिष्कार करें समिति ने कहा कि जैसे अब छुट्टियां चल रही है और बच्चों को पतंग उड़ाने का बहुत चाव होता है।
माता-पिता को चाहिए कि वह बच्चों को चाइना डोर ना लाकर दें क्योंकि चाइना डोर से पक्षियों को बहुत नुकसान होता है वहीं पर रास्ते में चलते व्यक्तियों के गले नाक या मुंह पर चाइना डोर लगने से घायल हो जाते हैं।

साथ ही समिति के सदस्यों ने लोगों से अपील की कि वह सफाई का विशेष ध्यान रखें साथ ही साथ समिति ने लोगों को ट्रैफिक नियमों की पालना करने के लिए प्रेरित किया इस मौके पर अमित शर्मा राजन जी डिंपल जी हरमन जैस्मीन कौर कारणदीप सिंह मनप्रीत कौर दीक्षा भारती उपस्थित थे।



