Hoshairpurਪੰਜਾਬ

जिला परिषद एवं ब्लाक समिति चुनाव में जीत पर जनता ने आप की नीतियों पर लगाई मोहरः संदीप सैनी

होशियारपुर ( हरपाल लाडा ): आम आदमी पार्टी की जनहितौषि एवं लोककल्याण नीतियों पर जनता ने जिला परिषद एवं ब्लाक समितियों में आप उम्मीदवारों को जिताकर मोहर लगाई है, जिसके लिए आप वालंटियरों के साथ-साथ आम जनता भी बधाई की पात्र है। यह बात बैकफिंको चेयरमैन संदीप सैनी ने इस बड़ी एवं ऐतिहासिक जीत के लिए सभी को बधाई देते हुए कही।

उन्होंने कहा कि सरकार ने यह चुनाव पूरी तरह से निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से करवाकर यह भी सिद्ध कर दिया है कि चुनाव जीतने के लिए साफ नीयत एवं नियती की जरुरत होती है, जिसके दम पर ही सरकार आजतक आगे बढ़ने एवं जनप्रिय होने में सफल रही है और आगे भी रहेगी।

श्री सैनी ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने शुरु से ही जनता से जुड़े मुद्दों को जमीनी स्तर पर हल करके योजनाबद्ध तरीके से उसे सफल बनाने की नीति पर काम किया है और आज जिला परिषद एवं ब्लाक समिति चुनाव में जनता ने खुद इस बात को साबित किया है कि सरकार ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब की बेहतरी के लिए काम किया है और कर रही है।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में सरकार द्वारा और भी कई कल्याणकारी य़ोजनाएं शुरु की जा रही हैं, जिसके चलते पंजाब के बिगड़े हालातों को पटरी पर लाया जा सकेगा। श्री सैनी ने कहा कि पंजाब के इतिहास में यह पहला चुनाव होगा, जिसकी तारीफ विरोध पार्टी के नेता भी करने को मजबूर हुए हैं तथा सरकार इस प्रकार पूरी प्रदर्शिता से योजनाओं को लागू करके पंजाब एवं पंजाबियों के बेहतर भविष्य के लिए कार्यरत रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page