Hoshairpur

निगम में कर्मियों की संख्या के हिसाब से पोस्टें क्रिएट करके उन्हें हाउस में स्वीकृत्ति देने की मांग, विधायक ने दिया आश्वासन

होशियारपुर ( हरपाल लाडा ): आउटसोर्स इम्पलाइज़ यूनियन की बैठक सुपरवाइजर यूनियन के प्रधान अश्वनी कुमार लड्डू एवं उपाध्यक्ष अरुण आदिया की अगुवाई में हुई। जिसमें कर्मचारियों की मांगों संबंधी चर्चा की गई और बैठक उपरांत यूनियन सदस्यों ने विधायक ब्रमशंकर जिम्पा से भेंट कर उनसे नगर निगम में कार्यरत आउटसोर्स कर्मियों की संख्या के आधार पर पोस्टें बनाकर उन्हें पक्का करने की मांग की।

इस मौके पर आउट सोर्स इम्पलाइज़ यूनियन के प्रधान कमल भट्टी भी विशेष रुप से मौजूद रहे। इस मौके पर यूनियन ने विधायक को बचाया कि नगर निगम में अलग-अलग ब्रांचों में कार्यरत आउटसोर्स मुलाजिमों पिछले 10-15 साल से कड़ी मेहनत से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इन कर्मियों को लेबर विभाग द्वारा जारी कम से कम वेतन दिया जा रहा है, जोकि आज के महंगाई के जमाने में बहुत कम है तथा इससे घर का गुजारा करना मुश्किल बना हुआ है।

उन्होंने मांग की कि नगर निगम जालंधर हाउस द्वारा वहां काम कर रहे ग्रुप-डी कर्मियों की पोस्टों पर सीधी भर्ती को स्वीकृत्ति दी गई है। इसलिए नगर निगम होशियारपुर में काम कर रहे विभिन्न शाखाओं के आउटसोर्स कर्मियों की संख्या के आधार पर पोस्टें क्रिएट करके कर्मियों को रेगुलर करने की प्रक्रिया को अमल में लाया जाए। उन्होंने मांग की कि जल्द से जल्द इन पोस्टों को हाउस में स्वीकृत्ति दी जाए।

इस दौरान विधायक जिम्पा ने यूनियन सदस्यों को उनकी मांगे सरकार के समक्ष उठाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि वह सदैव कर्मियों के हित में रहे हैं और आगे भी कर्मियों की मांगों एवं समस्याओं को हल करवाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

इस मौके पर चेयरमैन राकेश सिद्धू, सुरिंदर पाल बिट्टू, जैपाल हंस, जतीश अग्रवाल, सुरिंदर कुमार, गगनदीप, इंद्रपाल, राम किशन, सुमित शर्मा व अनिल हंस सहित बड़ी संख्या में यूनियन सदस्य एवं पदाधिकारी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page