पंजाब अंडर-14 टीम में खेलेगा होशियारपुर का होनहार हाकी खिलाड़ी सुखचैन


होशियारपुर ( हरपाल लाडा ): हाकी के क्षेत्र में होशियारपुर का नाम एक बार फिर से सुर्खियों में है। क्योंकि, यहां के होनहार खिलाड़ी सुखचैन सिंह राणा का चयन पंजाब अंडर-14 टीम में हुआ है और वह पंजाब टीम में खेलेगा।
मध्य प्रदेश में राष्ट्रीय खेलों में लेगा भाग

इस संबंधी जानकारी देते हुए सुखचैन के पिता व कोच अंतरराष्ट्रीय हाकी खिलाड़ी रणजीत राणा ने बताया कि काबलीयत के दम पर सुखचैन का चयन सुरजीत हाकी अकादमी, जालंधर में हुआ था और वहीं खेलते हुए उसका चयन अंडर-14 पंजाब टीम में हुआ है, जोकि हम सभी के लिए गर्व की बात है।
उन्होंने बताया कि सुखचैन टीम सहित मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में होने वाली राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में भाग लेगा। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सुखचैन अपने खेल कौशल से टीम को विजयी दिलाने में अवश्य सफल रहेगा।




