युवा महोत्सव में सरकारी कालेज की सम्मी टीम ने प्राप्त किया तीसरा स्थान


होशियारपुर ( हरपाल लाडा ): सरकारी कॉलेज, होशियारपुर की सम्मी लोक नृत्य (लड़कियां) टीम की छात्राओं ने अपनी असाधारण प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर में आयोजित पंजाब राज्य अंतर-विश्वविद्यालय युवा
महोत्सव-2025 के लोक नृत्य मुकाबले में तीसरा स्थान हासिल किया। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. गगनदीप चीमा ने विजेता छात्राओं का लौटने पर हार्दिक स्वागत किया और टीम के साथ-साथ टीम इंचार्ज अध्यापिकाओं परमिंदर कौर,

मोनिका, मनप्रीत कौर व भाग्यश्री को बधाई दी। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि इसी लोक नृत्य टीम ने इस वर्ष पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ के जोनल और इंटर-जोनल युवा एवं विरासत महोत्सव में भी प्रथम स्थान हासिल करके सरकारीकॉलेज, होशियारपुर का नाम रोशन किया था।



