Hoshairpur

सफलता का कोई शार्ट कट नहीं, लंबे निवेश पर फोकस करे नौजवान पीढी: परमजीत सचदेवा

होशियारपुर ( हरपाल लाडा ): आईईटी भद्दल टेक्निकल कैंपस रोपड़ में वितीय अनुसाशन पर एक सेमिनार करवाया गया जिसमे मुखय मेहमान के तौर पर सचदेवा सटाकस के एमडी परमजीत सिंह सचदेवा पहुंचे जिनका कैंपस में पहुंचने पर स्टाफ की तरफ से स्वागत किया गया।

इस मौके छात्रों को संबोधन करते हुए परमजीत सिंह सचदेवा ने कहा कि जिंदगी में सफलता प्राप्त करने का कोई शार्ट कट नहीं होता बलकि सफलता के लिए लगातार मेहनत करनी पड़ती है और इस दौरान धैर्य रखना पड़ता है, उन्होंने कहा कि आज की नौजवान पीढी रातो रात शेयर बजार के माधयम से अमीर होने के सपने देखती है और बहुत नौजवान ऐसे है जिन्होंने एक बड़ी राशि इस सपने को देखते हुए गवा दी है।

परमजीत सचदेवा ने कहा कि शेयर बजार में मयूचयल फंड के जरिए धीरे-धीरे और लगातारता में किए जाने वाले निवेश से आप कुछ सालों तक अच्छे फंड अपने अकांऊट में जमां कर सकते है, इस लिए नौजवान पीढी को चाहिए कि जैसे ही उन्हे कही रोजगार मिले तब ही सैलरी से कुछ पैसे हर महीने मयूचयल फंड में निवेश करे, जैसे-जैसे समय आगे बढता है वैसे-वैसे निवेश की रकम बढाते जाए जिससे आपका भविष्य सुरक्षित रहेगा।

उन्होंने कहा कि नौजवान पीढी को चाहिए कि उन खर्चों से बचा जाए जिन्हे करने के बिनां भी जिदगी चलती रहती है, फजूल खर्च करने की जगह वही पैसा निवेश करे जिससे आप अपना भविष्य सुरक्षित कर सकेंगे। परमजीत सचदेवा ने कहा कि मयूचयल फंड में किया गया लंबा निवेश आपके और आपके परिवार के सपनों को पूरा करने में मदद करता है।

इस दौरान छात्रों की तरफ से किए गए सवालों के जवाब भी परमजीत सिंह सचदेवा की तरफ से दिए गए। सेमिनार के आखिर में कैंपस के स्टाफ की तरफ से परमजीत सचदेवा का सममान भी किया गया। इस मौके अमनदीप कौर रिलेशनशिप मैनेजर सचदेवा सटाकस भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page