जीएसटी में कटौती जनता को दिवाली का तोहफा : निपुण शर्मा


होशियारपुर 7 अक्टूबर ( हरपाल लाडा ): आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत भाजपा जिला अध्यक्ष निपुण शर्मा, जिला महामंत्री सुरेश भाटिया,जिला सचिव अश्वनी गैद ने स्थानीय प्रगति लेन स्थित कारोबारियों से मुलाक़ात की और मोदी सरकार को धन्यवाद के स्टिकर फैक्ट्रीरियों पर लगाए।
इस मौके प्रगति लेन वेलफेयर सोसाइटी के चेयरमैन रमन कुमार द्वारा मोदी सरकार का धन्यवाद किया।उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा दिवाली से पूर्व जीएसटी दरों में की गईं कटौती 12 प्रतिशत से घटाकर पांच प्रतिशत करने के ऐतिहासिक निर्णय का उद्योपतियों ने जोरदार स्वागत किया है और इसे दिवाली का तोहफा बताया।

इस मौके जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा देने को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उनका स्पष्ट मानना है कि उद्योग और पर्यटन ही भारत की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। जीएसटी में यह कटौती मोदी जी की दूरदर्शी सोच का परिणाम है, जो न केवल व्यापारियों को राहत देगी बल्कि देश की अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा भी प्रदान करेगी।
मोदी सरकार लगातार ऐसे सुधार लागू कर रही है जिससे छोटे और मंझोले व्यापारी मजबूत होंगे और युवाओं के लिए रोज़गार के नए अवसर सृजित होंगे। यही दृष्टि प्रधानमंत्री मोदी को हर वर्ग का सच्चा साथी बनाती है।

इस मौके जिला महामंत्री सुरेश भाटिया और सचिव अश्वनी गैद ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार व्यापारियों और उद्योगपतियों के हितों की रक्षा करने वाली सरकार है और दिवाली से पूर्व जीएसटी दरों में रियायत देकर मोदी सरकार ने छोटे-बड़े प्रत्येक कारोबारियों का दिल जीत लिया है।

उन्होंने कहा कि GST दरों में कमी से जहां उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी वहीं व्यापारिक गतिविधियों में भी तेजी आएगी। इससे बिक्री बढ़ने के साथ गृहिणियों की रसोई में भी रौनक लौटेगी।
इस मौके करण कपूर,नीरज कुमार,राजकुमार वशिष्ठ, शिवम गैद आदि उपस्थित थे।



