सचदेवा स्टॉक्स फैमिली वॉक ऐतहासिक होगी: परमजीत सचदेवा


होशियारपुर ( हरपाल लाडा ): 2 नवंबर 2025 को 5 किलोमीटर लंबी सचदेवा स्टॉक्स होशियारपुर फैमिली वॉक के प्रति शहर वासियों में उत्शाह है और बड़ी गिणती में परिवार इस वाक का हिस्सा बनने जा रहे है, यह बात फिट बाइकर कलब के प्रधान परमजीत सिंह सचदेवा ने सरकारी सीनियर सेकंडरी स्मार्ट स्कूल अज्जोवाल मेंं विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से लोगों के बीच अपनी सेहत के प्रति जागरूकता बढती है। इस मौके संदीप सूद, अमरीक सिंह, हरिंदर सैनी, ज्ञांन सिंह, ओपिंदर सिंह, मैडम अंजू सिंह, कुलविंदर कौर, रणजीत कौर, कलब मैंबरों की तरफ से उततम सिंह साबी, गुरमेल सिंह, तरलोचन सिंह, ओकांर सिंह, संजीव सोहल, सौरव शर्मा, गुरविंदर सिंह आदि हाजिर रहे।

परमजीत सचदेवा ने कहा कि यह फैमिली वॉक दिवंगत एथलीट फौजा सिंह को समर्पित है और हर शहरवासी इस वॉक में भाग ले सकता है। उन्होंने बताया कि बच्चे अपने परिवार के साथ इसमें भाग ले सकेंगे।
उन्होंने बताया कि 50 रुपये की पंजीकरण फीस से एकत्रित सारा पैसा जेएसएस आशा किरण स्पेशल स्कूल जहानखेला को दान किया जाएगा।




