Hoshairpur

दशहरा महोत्सव के उपलक्ष्य में बजरंग सेवा समिति करेगी 25 वीं विशाल शोभायात्रा का आयोजन: ईशान मेहरा

होशियारपुर ( हरपाल लाडा ): बजरंग सेवा समिति के प्रधान ईशान मेहरा ने बताया की हर साल की तरह इस साल भी हनुमान जी के सवरूप जट्टा मोहल्ला की ओर निकाले जा रहे है । इस वर्ष 25वीं विशाल शोभायात्रा का आयोजन धूमधाम से किया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत 29 सितम्बर 2025 को संकीर्तन रात्रि से होगी। इसके बाद 01 व 02 अक्टूबर 2025 को प्रातः 11 बजे से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी,

इस मौके पर मुख्य अतिथि श्री महंत सत्य व्रतानन्द गिरी जी होंगे। विशिष्ट अतिथियों में श्री तीक्ष्ण सूद सूद, श्री अविनाश राय खन्ना, श्री अतुल शर्मा जी, श्री बब्बा हांडा, श्री शिव कुमार सूद, श्री राम लुभाया जी, श्री राकेश मेहरा जी, श्री नरेंद्र कुमार जी , श्री योगेश गर्ग जी शामिल रहेंगे।

कार्यकम कुछ इस प्रकार है 29 सितंबर को कीर्तन,1 और 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे शोभायात्रा होगी और 03 अक्टूबर 2025 को प्रातः 11 बजे हवन एवं लंगर किया जाएगा जाएगा। समिति ने होशियारपुर सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस धार्मिक उत्सव को सफल बनाने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page