आशा किरन स्कूल में आंखों का चैकअप कैंप लगाया गया


होशियारपुर ( हरपाल लाडा ): जे.एस.एस.आशा किरन स्पेशल स्कूल जहानखेला में रैड करास होशियारपुर की तरफ से आंखों के चैकअप कैंप का आयोजन किया, इस कैंप में पहुंची थिंद आई अस्पताल की टीम ने स्पेशल छात्रों और स्टाफ मैंबरों की आंखों का चैकअप किया और आंखों की किस तरह रोजाना देखभाल की जाए इसके प्रति छात्रों को टिप्स दिए गए।
कैंप के दौरान इनर व्हील कलब की तरफ से उन छात्रों को चशमें बांटे गए जिनको इनकी जरूरत थी। इस मौके कलब की प्रधान नेहा सचदेवा, चंद्रकांता, शिवानी मलहोत्रा आदि कलब मैंबर मौजूद रहे, जिन्होंने स्कूल के स्टाफ और प्रबंधक कमेटी को विशवाश दिलाया कि भविष्य में भी वह स्पेशल बच्चों की सेवा के लिए हमेशा तैयार रहेंगे।

इस मौके आशादीप वैलफेयर सोसायटी के प्रधान हरबंस सिंह, सेके्रटरी कर्नल गुरमीत सिंह, राम आसरा, प्रिंसीपल शैली शर्मा आदि भी मौजूद रहे।



