Hoshairpur

1100 हवन कुंडों में होने वाले रुद्र महायज्ञ के लिए कुंड एवं यज्ञमण्डप निर्माण हेतु किया गया भूमि पूजन

होशियारपुर : श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर बस्सी ग़ुलाम हुसैन के समीप यज्ञभूमि में आध्यात्मिक प्रमुख स्वामी महंत उदयगिरि जी के सानिध्य में 19 फरवरी 2026 से 25 फरवरी 2026 तक 1100 हवन कुंडों में होने वाले रुद्र महायज्ञ के लिए कुंड एवं यज्ञमण्डप निर्माण हेतु भूमि पूजन किया गया ।

इस अवसर पर श्री कालीनाथ कालेश्वर तीर्थक्षेत्र हिमाचल के प्रमुख महंत स्वामी विश्वानंद जी सरस्वती ने भक्तजनों को दिव्य संदेश देते हुए कहा कि 1100 कुंडीय अति रुद्र महायज्ञ में भाग लेना अति दुर्लभ हैऔर ऐसा अवसर पुण्यों के कारण ही मिलता है । उन्होंने कहा कि इस से पहले ऐसा यज्ञ उनके पितामह गुरु स्वामी बोधानंद जी ने 1925 में कालेश्वर में आयोजित किया था ।

यह दुर्लभ यज्ञ स्वामी उदयगिरि जी के दृढ़ संकल्प के कारण ही संभव हो पा रहा है , जिसका मकसद सर्व कल्याण एवं विश्वशांति है । उन्होंने कहा कि वेदों में भी कहा गया है कि देवता हवन के द्वारा ही हवि प्राप्त करते हैं । ऐसे दुर्लभ हवन यज्ञों में भाग लेने से पुण्यों की प्राप्ति एवं पाप नष्ट होते हैं । विधायक ब्रह्मशंकर जिम्पा ने स्वामी उदयगिरि जी व अन्य भक्तजनों के साथ इस अवसर पर ध्वज स्थापना की और कहा कि स्वामी उदयगिरि जी ब्रह्मलीन गुरु श्री महंत बसंतगिरी जी की आज्ञा का पालन करते हुए इस प्रकार के धार्मिक अनुष्ठान आयोजित करते रहें हैं और उनका उद्देश्य सर्व कल्याण एवं विश्वशांति है ।

उन्होंने कहा कि स्वामी उदयगिरि जी सादगी एवं आध्यात्मिकता के उच्च सौपान को प्राप्त करने वाली जीवंत मूर्ति हैं । उन्होंने भक्तजनों से इस महायज्ञ में बढ़चढ़ कर भाग लेने की अपील की । पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने भूमि पूजन ल कर यज्ञ का संकल्प लिया और कहा कि वो अब यज्ञ की पूर्णाहुति होने तक दिन रात तन मन धन से कार्य करेंगे । उन्होंने सभी से सहयोग की अपील की।मेयर सुरिंदर छिंदा ने कहा कि वह ब्रह्मलीन स्वामी बसन्तगिरि जी महाराज के समय से ही श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर से जुड़े हुए हैं और इस पुनीत कार्य में पूर्ण सहयोग करेंगे ।

उन्होंने कहा कि हवन करने से पर्यावरण में शुद्धता और साकारत्मकता आती है ।अमरीका से बी आर वी चैरिटेबल स्कूल फ़दमा के अध्यक्ष रवि शर्मा और कैनेडा से राणा आहलूवालिया ने भी शुभकामनाएं दीं और पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया ।

इस अवसर पर सूद सभा होशियारपुर के अध्यक्ष अरविंद सूद एडवोकेट , आत्मसुख आत्मदेव आश्रम के संचालक एडवोकेट नवदीप सूद , प्रमुख समाजसेवक यशोदानंद गुप्ता , सर्वधर्म सद्भावना कमेटी के संयोजक एवं विद्या मंदिर संस्थान के अध्यक्ष अनुराग सूद , सरपंच सुखजिंदर सैनी , वरिष्ठ कांग्रेस नेता नरवीर सिंह नंदी , पार्षद सुरिंदर सिद्धू , किड्स पब्लिक स्कूल से प्रिंसिपल आरती सूद , बाबा बालक नाथ ट्रस्ट के अध्यक्ष हर्षविंदर सिंह पठानिया , आप नेता अमरजोत सिंह एडवोकेट एवं राजन सैनी , ऊना- चोहाल रोड बायपास कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर आशीष सिंह , देवेंद्र सैनी पाली , राजीव प्लाहा , मनीष प्लाहा , इंजीनियर हरीश कुमार , प्रवीण कुमार सैनी व भक्तजन उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page