फैमिली वॉक में संस्कारी टीम ने दिखाई सक्रियता, मुख्य अतिथि ने नन्हें प्रतिभागियों को किया सम्मानित


होशियारपुर ( हरपाल लाडा ): सचदेवा स्टॉक्स द्वारा आयोजित फैमिली वॉक कार्यक्रम में संस्कारी टीम होशियारपुर ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान फिट बाइकर्स क्लब ने स्वच्छता को बढ़ावा देने हेतु अपना विस्तृत ब्लूप्रिंट प्रस्तुत किया, जिसे उपस्थित लोगों और आयोजकों ने सराहनीय पहल बताते हुए खूब प्रशंसा की।
मंच पर संस्कारी टीम के बच्चों द्वारा प्रस्तुत नृत्य कार्यक्रम ने दर्शकों से खूब तालियाँ बटोरीं और कार्यक्रम के वातावरण को जीवंत बना दिया। प्रतिभागियों में पूरे समय उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा।

कार्यक्रम के दौरान संस्कारी टीम के सबसे कम उम्र के प्रतिभागी— छह माह की प्रन्वी गोगिया तथा डेढ़ वर्ष के तारूश गोगिया विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। दोनों को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया, जिसे उपस्थितजनों ने अत्यंत सराहा।
कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए संस्कारी टीम होशियारपुर ने परमजीत सिंह सचदेवा एवं उनकी पूरी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।




