Hoshairpur

फैमिली वॉक कार्यक्रम में सिविल डिफेंस की सेवाओं को सभी ने सराहा

होशियारपुर ( हरपाल लाडा ): डिप्टी कमिश्नर–कम कंट्रोलर सिविल डिफेंस, एवं एसडीएम गुरसिमरनजीत कौर के दिशा-निर्देशानुसार, सचदेवा स्टॉक्स द्वारा आयोजित फैमिली वॉक कार्यक्रम के दौरान सिविल डिफेंस की टीम ने अनुकरणीय सेवाएं और उत्कृष्ट अनुशासन का परिचय दिया।

इस अवसर पर लगभग 100 स्वयंसेवकों (वॉलंटियर्स) ने पूरे शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए पूरी निष्ठा, तत्परता और टीम भावना के साथ अपनी ड्यूटी निभाई। सिविल डिफेंस टीम ने यह सुनिश्चित किया कि फैमिली वॉक के दौरान किसी भी प्रकार की ट्रैफिक बाधा या असुविधा न हो तथा पूरा आयोजन सुरक्षित, व्यवस्थित और सफलतापूर्वक संपन्न हो।

कार्यक्रम के सफल संचालन में डिस्ट्रिक्ट कमांडर, पंजाब होम गार्ड्स–कम एडिशनल कंट्रोलर सिविल डिफेंस, रवेल सिंह रंधावा जी तथा पंजाब होम गार्ड्स के कंपनी कमांडर मनिंदर सिंह हीरा का विशेष सहयोग रहा।

इस पूरे आयोजन में डिप्टी चीफ वार्डन सिविल डिफेंस, प्रमोद कुमार शर्मा की भूमिका विशेष रूप से सराहनीय रही, जिनके नेतृत्व में स्वयंसेवकों का मनोबल बढ़ा और समूची टीम ने उनके मार्गदर्शन में कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

प्रमोद कुमार शर्मा डिप्टी चीफ वार्डन सिविल डिफेंस, कमल किशोर, ईश्वर बंसल, तारक शर्मा, अश्विनी शर्मा, पवन शर्मा, श्याम सुंदर, करमजीत सिंह, अमरजीत सिंह, विकास शर्मा, राकेश कुमार संजीव कुमार शर्मा, अश्वनी वर्मा, दीपाली शर्मा, गीता रानी, सोहन कौर, अमित शर्मा, सौरव शर्मा, मुनीर कुमार, सजल शर्मा, हर्ष, सुमित गुप्ता, प्रणव बंसल, रीना मेहरा, जसविंदर कौर, कपलदेव सोहन लाल जोगेश ओहरी बलदीप कौर विशाल ऐरी कार्तिक कैंथ दीपक पाराशर इशिता सुमित गुप्ता पंकज बेदी सिद्धार्थ वशिष्ठ पीयूष कुमार सहित अन्य कई स्वयंसेवकों ने पूरे समर्पण के साथ अपनी सेवाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page