Hoshairpur

सेवा केंद्रों में मिलेंगी आर.टी.ओ कार्यालय से संबंधित 56 सेवाएः अमनदीप कौर

होशियारपुर, 30 अक्तूबर ( हरपाल लाडा ): रिजनल ट्रांसपोर्ट अधिकारी अमनदीप कौर घुम्मण ने बताया कि पंजाब सरकार ने जनता की सुविधा के लिए फेसलेस आर.टी.ओ. सेवाओं की शुरुआत की है। उन्होंने बताया कि विभाग से संबंधित 56 सेवाओं को अब सेवा केंद्रों में शुरु कर दिया गया है।

आर.टी.ओ होशियारपुर ने बताया कि ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट से संबंधित कुल 56 प्रमुख सेवाओं को अब पूरी तरह फेसलेस कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह सेवाएं जिले में स्थापित सेवा केंद्रों के माध्यम से प्राप्त की जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि नागरिक ड्राइविंग लाइसेंस या वाहन रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट प्राप्त करने के लिए खुद ऑनलाइन आवेदन करने के साथ-साथ सेवा केंद्र के माध्यम से भी सेवाएं ले सकते हैं।

अमनदीप कौर घुम्मण ने बताया कि अब जिला वासियों को आर.टी.ओ. दफ्तर आने की जरुरत नहीं है क्योंकि ये सेवाएं जिले में स्थापित सेवा केंद्रों के माध्यम से प्रदान की जाएंगी। इसके लिए इन केंद्रों के स्टाफ को सही ढंग से प्रशिक्षण दिया गया है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा अगर किसी को कोई समस्या आती है तो उनकी सहायता के लिए आर.टी.ओ कार्यालय में हेल्पडेस्क स्थापित किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page