सचदेवा सटाकस फैमिली वाक के प्रति कलब मैंबरों की प्रशासन से मीटिंग


होशियारपुर ( हरपाल लाडा ): 2 नवंबर को करवाई जा रही 5 किलोमीटर लंबी सचदेवा स्टॉक्स होशियारपुर फैमिली वॉक में पुलिस प्रशासन की तरफ से पूरा सहियोग दिया जाएगा, यह बात नायब तहिसीलदार हिरदेवीर सिंह जिन्हे इस आयोजन के लिए प्रशासन की तरफ से नोडल अफसर नियुक्त किया गया है ने लाजवंती स्टेडियम में फिट बाइकर कलब के मैंबरों और अलग-अलग विभागों के अधिकारियों से की मीटिंग के दौरान कही।
इस मीटिंग में नगर निगम, पुलिस, पीडब्लयूडी विभाग, खेल विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। मीटिंग के दौरान लाजवंती स्टेडियम से टांडा रोड़ पर स्थित पावरकाम के दफतर पर सडक़ पर पैच वर्क करने के प्रति पीडब्लयूडी विभाग के अधिकारियों ने भरोसा दिलाया। इस मौके कलब के प्रधान परमजीत सचदेवा ने कहा कि इस फैमिली वाक को पंजाब सरकार के कैबनिट मंत्री अमन अरोड़ा हरी झंडी देकर रवाना करेंगे।

उन्होंने बताया कि रजिस्ट्रेशन करवाने वाले लोग शुक्रवार शाम 5 वजे तक सचदेवा सटाकस के दफतर से टी-शर्ट प्राप्त कर सकते है। उन्होंने बताया कि 2 नवंबर को सुबह फैमिली वाक की शुरूआत लाजवंती स्टेडियम से होगी जो कि शहर के अलग-अलग स्थानों जिन्मे रौशन ग्रांऊड, बलवीर कालोनी, भगवान महावीर पुल से होकर टांडा चौंक से होती हुई वापिस लाजवंती स्टोडियम में संपंन होगी।
उन्होंने कहा कि फैमिली वाक समाज को तंदरुसत रहने का संदेश देती हुई नौजवानों को नशों से दूर रहने के लिए प्रेरित करेगी। इस मौके रणवीर सचदेवा, उत्तम सिंह साबी, गुरमेल सिंह, तरलोचन सिंह, सागर सेनी, रोहित बसी, संजीव सोहल, सौरभ शर्मा, दौलत सिंह, उोकांर सिंह चब्बेवाल, गुरविंदर सिंह भी मौजूद रहे। परमजीत सचदेवा ने बताया कि यह फैमिली वॉक दिवंगत एथलीट फौजा सिंह को समर्पित है।




