Hoshairpurਨੈਸ਼ਨਲਮਨੋਰੰਜਨ

सचदेवा स्टाकस डायमंड आफ नॉलेज सीजन-4 में नौजवानों ने दिखाया दम-खम

होशियारपुर ( हरपाल लाडा ): नौजवान बच्चों को पंजाब के सभयाचार, नैतिक मुल्यों, परिवार के साथ समय बिताने और बजुर्गों का सममान करने के लिए प्रेरित करने के लिए बल बल सेवा सोसायटी की तरफ से सोसायटी प्रधान हरकृष्ण कजला की अगुवाई में करवाए गए सचदेवा स्टाकस डायमंड ऑफ नॉलेज सीजन-4 की समाप्ती पर विजेताओं को नकद इनाम बांटे गए।

इस समय सचदेवा सटाकस के एमडी परमजीत सिंह सचदेवा के अलावा 60 प्रतिभागियों के परिवारक सदस्य भी मौके पर मौजूद रहे। 2 महीने तक आनलाइन चले इस मुकाबले में कुल 1188 नौजवानों ने भाग लिया जिन्मे दो कैटेगरी में बांटा गया था, एक कैटेगरी में 16 साल तक की आयू वाले बच्चे और दूसरी कैटेगरी में 16-30 साल तक के नौजवानों को रखा गया।

इस प्रतिभागियों को रोजाना आनलाइन पंजाबी विरसे से जुड़े सवाल, सुबह जलदी उठने के नंबर, बजुर्गों का सममान और मोबाइल फोन छोडकऱ परिवार के साथ समय बिताने के अंक दिए जाते रहे, इसके लिए 10 जजों ने अहिम भूमिका निभाई, इस मुकाबले के आखिर में 60 प्रतिभागियों को शार्ट लिस्ट किया गया था जिनका मुकाबला आज सचदेवा सटाकस के मुखय दफतर में करवाया गया।

जिन्मे से पहले तीन स्थानों पर रहने वाले नौजवानों को नकद इनाम बांटे गए, 16 से 30 तक की आयू में तानिया पहले स्थान पर रही जिसे 21000, ववलीन भाटिया दूसरे पर जिसे 11000, इंदरप्रीत सिंह तीसरे स्थान पर रहे जिसे 5100 रुपए नकद इनाम दिया गया, इसी तरह 16 तक की कैटेगरी में हरमनत कौर को 11000, किंशुक संदल को 5100, अवंतिका ठाकुर को 3100 रुपए इनाम में दिए गए। सोसायटी प्रधान हरकृष्ण कजला ने जीतने वाले कंटेस्टेंट्स को बधाई दी।

इस मौके मुखय अतिथि के तौर पर कर्मजीत कौर चेयरपर्सन जिला योजना बोर्ड, संदीप सैनी, जसपाल चेची चेयरमैन मार्कीट कमेटी पहुंचे। इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में संदीप शर्मा जेमस कैब्रिज, रजनीश रिया अज्जोवाल स्कूल, प्रीति शर्मा दिल्ली इंटरनेशनल, सुरभि दिल्ली इंटरनेशनल, सपना शर्मा दिल्ली इंटरनेशनल, वरुणा शर्मा, शशि गौतम एसडी स्कूल गल्र्स, सविता कल्याण फतेहपुर भटलां, भूपिंदर कौर एसडी स्कूल गल्र्स, सुरिंदर कौर फतेहपुर भटलां ने योगदान दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page