सेंट जोसेफ के श्रेयस कुमार ने स्टेट स्कूल गेम्स में जीता रजत


होशियारपुर : पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित किए जा रहे 69वें पंजाब स्कूल गेम्स 2025-26 में सेंट जोसेफ सीनियर सेकेंडरी कॉन्वेंट स्कूल के कक्षा दसवीं के छात्र श्रेयस कुमार ने होशियारपुर की तरफ से कोच अभिषेक ठाकुर और संदीप कौर के नेतृत्व में जालंधर के खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में भाग लिया।
जिला स्कूल गेम्स के स्वर्ण पदक विजेता इस खिलाड़ी ने अंडर 17 भार वर्ग + 78 में रजत पदक जीतकर होशियारपुर जिले का नाम रोशन किया। जिला ताइक्वांडो संयोजक अजय कुमार ने बताया कि श्रेयस होशियारपुर का एकमात्र खिलाड़ी था जिसने अंडर-17 और अंडर-19 टीमों में रजत पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।

जिला शिक्षा अधिकारी ललिता अरोड़ा, जिला खेल समन्वयक जगजीत सिंह और स्कूल प्रिंसिपल सिस्टर सुधा, मारिया पीटर ने खिलाड़ी को इस सफलता के लिए सम्मानित किया और भविष्य में जीत के लिए शुभकामनाएं दीं।



