हरिओम बने युवा हिमालय परिवार पंजाब मंत्री


होशियारपुर, अक्टूबर 04 : युवा हिमालय परिवार, पंजाब में संगठन विस्तार करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष कुलवीर सिंह, प्रदेश अध्यक्ष मोहित अरोड़ा और प्रदेश युवा अध्यक्ष एडवोकेट जसवीर सिंह के नेतृत्व में हरिओम को हिमालय परिवार की युवा इकाई में पंजाब, में मंत्री नियुक्त किया गया।
क्षेत्रीय अध्यक्ष कुलवीर सिंह ने कहा कि संस्थापक डॉ. इंद्रेश कुमार जी के मार्गदर्शन और प्रेरणा से हुई थी, जो हिमालय की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और पर्यावरणीय विरासत के संरक्षण के लिए समर्पित एक दूरदर्शी नेता हैं। उनके मार्गदर्शन में, युवा हिमालय परिवार युवाओं को सशक्त बनाने और उनकी ऊर्जा को राष्ट्र निर्माण की दिशा में लगाने पर केंद्रित होकर विभिन्न क्षेत्रों में विस्तार कर रहा है।

युवा संगठन ने पूरे राज्य में इस आंदोलन को मज़बूत करने का संकल्प लिया है। हरिओम ने युवा हिमालय परिवार में जिम्मेवारी मिलने पर कहा कि संगठन नशा मुक्त पंजाब का निर्माण, पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण
स्थायी पर्यावरण को बढ़ावा देना। युवाओं को सामाजिक उत्तरदायित्व, देशभक्ति और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति प्रेरित करना संगठन की पहल रहेग़ी। इस अवसर पर, हिमालय परिवार के नेतृत्व ने हरि ओम को अपनी शुभकामनाएँ दीं और विश्वास व्यक्त किया कि उनका गतिशील नेतृत्व पंजाब की युवा शाखा को नई उपलब्धियाँ हासिल करने और समाज में सार्थक योगदान देने में मदद करेगा।




